CG NEWS:दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।
दुर्ग जिले के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कथित तौर पर प्रतिबंधित दवा खिलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को चॉकलेट बताकर दवा खिला दी। इसके बाद आठ छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को चक्कर आना, बेहोशी और शरीर में अकड़न जैसी शिकायतें हुईं। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार छात्रों का इलाज जारी है जबकि चार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से बीमार छात्र नैतिक रामटेके को आई
Prem Nirmalkar
18 Jul 2026



























