Emergency Landing :दुबई से आई फ्लाइट से टकराया पक्षी, लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई से आई फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हो गई। पक्षी टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की तकनीकी जांच जारी है, जबकि दुबई लौटने वाली उड़ान फिलहाल रोक दी गई है।
Shivani Gupta
11 Jul 2026


























