भोपाल ISBT पर DRI का बड़ा एक्शन, महिला के बैग से मिली ₹2.08 करोड़ की ड्रग्स
भोपाल ISBT पर DRI ने दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में एक महिला यात्री को रोककर तलाशी ली। उसके बैग और पर्स की गुप्त जेबों से कुल 2.604 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये बताई गई है। महिला को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Shivani Gupta
14 Oct 2026




























