अकलतरा में नाली सफाई को लेकर फूटा जनता का गुस्सा,पार्षद पति ने गंदे पानी में बैठे किया चक्काजाम
अकलतरा के वार्ड 11 में नाली सफाई और जलभराव को लेकर बड़ा विरोध हुआ। पार्षद पति गंदे पानी में बैठे, वार्डवासियों ने 8 घंटे चक्काजाम किया।अकलतरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 में नाली सफाई और जलभराव की समस्या को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। दो दिनों तक खुद फावड़ा-तसला लेकर नाली की गाद साफ करने के बाद पार्षद पति मनोज टंडन गंदे पानी में बैठकर धरने पर उतर गए।
PREM
7 Sep 2026


























