कटनी: ग्रामीणों ने की सड़क की मांग, कलेक्टर ने पैदल चलकर लिया जायजा; फिर बाइक चलाकर एसपी को पीछे बैठाया
कटनी के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने सड़क की मांग रखी। कलेक्टर ने पहले करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क की स्थिति देखी, फिर खुद बाइक चलाकर एसपी अभिनय विश्वकर्मा को पीछे बैठाकर करीब दो किलोमीटर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग को पक्की सड़क में तब्दील करने के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
Rohit Sharma
16 Aug 2026
कटनी : जान जोखिम में डालकर उफनते नाला पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Naresh Bhagoria
26 Jul 2026



























