देवास के दो गांवों में 20 दिन में 13 मौतें, जहरीली शराब के आरोपों से मचा हड़कंप; जीतू पटवारी-अरुण यादव ने सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांवों में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने मौतों के पीछे जहरीली और मिलावटी शराब को कारण बताया है। ग्रामीणों का दावा है कि शराब पीने के कारण ही कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, जबकि प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। यह मामला सामने आते ही कांग्रेस नेता मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे।
Naresh Bhagoria
24 Oct 2026


























