लाइफस्टाइल

बहुत ही स्पेशल है आज की तारीख 22 02 2022, जानें 21वीं सदी की ऐसी ही तारीखों के बारे में…

आज 22-फरवरी-2022 है, आपने ऐसी तारीख शायद ही पहले कभी देखी होगी। आज की डेट खास है, ये सिर्फ एक पैलिंड्रोम ही नहीं बल्कि एक एंबिग्राम भी है। मंगलवार को 22/2/22 पड़ने के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे टूज्डे यानी Twosday नाम दिया है। चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर आज ऐसा क्या खास है।

Palindrome Words है आज की तारीख

आज की तारीख palindrome भी है। पैलिन्ड्रोम का मतलब है विलोमपद यानी ऐसे शब्द, अक्षर या लाइन जिसे आगे से पढ़ने पर भी वही अर्थ निकले और पीछे से यानी उल्टा पढ़ने पर ही वही अर्थ आए। जैसे MADAM और REFER। यही चीज आज 22-02-2022 पर फिट बैठती है। यानी आप सीधा पढ़ें या उल्टा, मैसेज एक ही निकलेगा।

Ambigram Words भी है आज की डेट

आज की डेट इसलिए भी खास है क्योंकि यह पैलिन्ड्रोम शब्द होने के साथ-साथ एम्बिग्राम शब्द भी है। एम्बिग्राम का मतलब होता है कोई ऐसा शब्द, लाइन या डेट जो ऊपर और नीचे से भी एक ही रहे। यानी आप ऊपर से पढ़ेंगे तो भी उस शब्द का वही अर्थ निकलेगा जो अर्थ नीचे से पढ़ने पर निकलेगा। 22-02-2022 को ऊपर या नीचे कहीं से भी पढ़ें, इसका अर्थ वही निकलेगा।

200 साल बाद ही देखने को मिलेगा ऐसा संयोग!

आज की तारीख 22022022 से स्लैश अंक हटा दें, तो हम देखेंगे कि इसमें केवल दो अंक हैं- 0 और 2। इस तारीख में 2 का खास संयोग बन रहा है और माना जा रहा है कि यह आखिरी महीना है, जब 2 का संयोग बैठ रहा है। इस महीने के बाद ऐसा कभी भी देखने को नहीं मिलेगा। नंबर 2 का यह स्पेशल लाइन-अप अब 200 साल बाद ही देखने को मिलेगा।

 ये भी पढ़ें- OMG! 100 लड़कों के साथ डेट कर चुकी ये खूबसूरत मॉडल, फिर भी नहीं मिला बॉयफ्रेंड

न्यूमेरॉलॉजी के हिसाब से आज के दिन का है खास महत्व

अगर न्यूमेरॉलॉजी के हिसाब से देखें तो 222 सिक्वेंस को एंजेल नंबर्स माना जाता है और 2 नंबर को रिलेशनशिप, पार्टनरशिप का नंबर भी माना जाता है। नंबर 2 दो लोगों या दो विचारों के मिलन का प्रतीक है। पैलिन्ड्रोम दिन केवल प्रत्येक सहस्राब्दी (हजार वर्षों का समय) की पहली कुछ शताब्दियों में होते हैं। 2001 में 21 वीं सदी का पहला पैलिन्ड्रोम दिन पड़ा था।

21वीं सदी की पैलिन्ड्रोम तारीखें (Month/Day/Year फर्मेट)

  • October 2, 2001 (10022001)
  • January 2, 2010 (01022010)
  • January 10, 2011 (1102011)
  • November 2, 2011 (11022011)
  • February 10, 2012 (2102012)
  • March 10, 2013 (3102013)
  • April 10, 2014 (4102014)
  • May 10, 2015 (5102015)
  • June 10, 2016 (6102016)
  • July 10, 2017 (7102017)
  • August 10, 2018 (8102018)
  • September 10, 2019 (9102019)
  • February 2, 2020 (02022020)
  • January 20, 2021 (1202021)
  • December 2, 2021 (12022021)
  • February 20, 2022 (2202022)
  • March 20, 2023 (3202023)
  • April 20, 2024 (4202024)
  • May 20, 2025 (5202025)
  • June 20, 2026 (6202026)
  • July 20, 2027 (7202027)
  • August 20, 2028 (8202028)
  • September 20, 2029 (9202029)
  • March 2, 2030 (03022030)
  • January 30, 2031 (1302031)
  • March 30, 2033 (3302033)
  • April 30, 2034 (4302034)
  • May 30, 2035 (5302035)
  • June 30, 2036 (6302036)
  • July 30, 2037 (7302037)
  • August 30, 2038 (8302038)
  • September 30, 2039 (9302039)
  • April 2, 2040 (04022040)
  • May 2, 2050 (05022050)
  • June 2, 2060 (06022060)
  • July 2, 2070 (07022070)
  • August 2, 2080 (08022080)
  • September 2, 2090 (09022090)
  • 10 February 2001 (10022001)
  • 20 February 2002 (20022002)
  • 1 February 2010 (01022010)
  • 11 February 2011 (11022011)
  • 1 October 2011 (1102011)
  • 21 February 2012 (21022012)
  • 2 October 2012 (2102012)
  • 3 October 2013 (3102013)
  • 4 October 2014 (4102014)
  • 5 October 2015 (5102015)
  • 6 October 2016 (6102016)
  • 7 October 2017 (7102017)
  • 8 October 2018 (8102018)
  • 9 October 2019 (9102019)
  • 2 February 2020 (02022020)
  • 12 February 2021 (12022021)
  • 22 February 2022 (22022022)
  • 3 February 2030 (03022030)
  • 13 February 2031 (13022031)
  • 23 February 2032 (23022032)
  • 4 February 2040 (04022040)
  • 14 February 2041 (14022041)
  • 24 February 2042 (24022042)
  • 5 February 2050 (05022050)
  • 15 February 2051 (15022051)
  • 25 February 2052 (25022052)
  • 6 February 2060 (06022060)
  • 16 February 2061 (16022061)
  • 26 February 2062 (26022062)
  • 7 February 2070 (07022070)
  • 17 February 2071 (17022071)
  • 27 February 2072 (27022072)
  • 8 February 2080 (08022080)
  • 18 February 2081 (18022081)
  • 28 February 2082 (28022082)
  • 9 February 2090 (09022090)
  • 19 February 2091 (19022091)
  • 29 February 2092 (29022092)

कब-कब आया है ऐसा मौका

अगर आप Palindrome और Ambigram डेट की बात करें तो यह ऐसी दुर्लभ डेट पहले भी आई हैं। इससे पहले 5-10-2015, 4-10-2014 तारीख भी कुछ इसी तरह रही।

ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 20 महिलाओं को एक साथ डेट कर रहा था शख्स, वायरल वीडियो ने खोल दी रोमांस की पोल

2001 में पड़ा था सदी का पहला पलिंड्रोम दिन

न्यूमेरॉलॉजी के जानकारों के मुताबिक “MM-DD-YYYY के फॉर्मेट में वर्तमान सहस्राब्दी (1 जनवरी 2001 से 31 दिसंबर, 3000) में 36 पैलिन्ड्रोम दिनों में से पहला 10 फरवरी 2001 (10-02-2001) को था और ऐसा अंतिम दिन लीप डे पर होगा, जो 29 फरवरी 2092 (29-02-2092) है।

संबंधित खबरें...

Back to top button