खेत के कुएं में गिरा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में बिंदाखेड़ा गांव के पास खेत के बिना मुंडेर वाले कुएं में मगरमच्छ गिर गया। सूचना मिलने पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। मोटर पंप से पानी निकालकर मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उसे तवा जलाशय के बैकवाटर में प्राकृतिक आवास के अनुकूल स्थान पर छोड़ दिया गया।
Neelam Tiwari
10 Oct 2026


























