CG NEWS: धमतरी में ED का बड़ा एक्शन: ठेकेदार दीपेश गांधी के घर छापा, वित्तीय दस्तावेज खंगाल रही जांच एजेंसी
धमतरी के आमापारा स्थित ठेकेदार एवं रियल एस्टेट कारोबारी दीपेश गांधी के घर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमार कार्रवाई की। टीम वित्तीय रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई को लेकर भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
PREM
16 Jun 2026





























