राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi को फिर हुआ कोरोना… खुद को किया आइसोलेट, 2 महीने में दूसरी बार हुईं संक्रमित

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। तीन दिन पहले सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हुई थीं।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि ”आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।”

2 जून को भी संक्रमित हुईं थीं सोनिया गांधी

सोनिया इससे पहले 2 जून को कोरोना संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। वहीं, बीते बुधवार को प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं थीं, वह भी फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले भी तीन जून को प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं।

ये भी पढ़ें- Sonia Gandhi Corona Positive: कोरोना सक्रंमित हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बैठक में शामिल कई नेता भी पॉजिटिव

कल ही तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वह कांग्रेस अध्यक्ष से मिले थे। इस दौरान उन्होंने सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की थी। इसके ठीक एक दिन बाद सोनिया गांधी संक्रमित पाई गई हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi दूसरी बार हुईं Corona पॉजिटिव, भाई Rahul भी अस्वस्थ

देश में कोरोना के मामलों में आई गिरावट

देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,815 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 68 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20,018 लोग ठीक भी हुए। वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या में 4271 की गिरावट आई है, जिसके बाद ये 1,19,264 रह गई है।

ये भी पढ़ें- Corona update: देश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट… लेकिन 68 मौतों ने बढ़ाई चिंता

संबंधित खबरें...

Back to top button