रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, मेन गेट पर धरने पर बैठे परिजन
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सतना निवासी अर्चना गुप्ता की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है।
Naresh Bhagoria
8 Sep 2026


























