बेटे की चाहत में SDO ने रची साजिश? गीता से हुई 5 लाख की डील, फिर अस्पताल में रची गई साजिश
कानपुर के घाटमपुर सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे को चोरी कर ले जाने की कोशिश के मामले में करीब तीन महीने बाद पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। 10 मई को बच्चे को झोले में रखकर भाग रही गीता नाम की महिला को लोगों ने पकड़ लिया था, जिसके बाद नवजात सकुशल बरामद कर लिया गया था। इसी मामले की जांच में अब बिजली विभाग के एसडीओ रामकुमार का नाम सामने आया है।
Rohit Sharma
12 Aug 2026


























