कूनो नेशनल पार्क में 8 माह के चीता शावक की मौत, नामीबियाई 'आशा' ने दिया था जन्म
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा के करीब आठ माह के एक शावक की मौत हो गई। निगरानी के दौरान पांच में से एक शावक गायब मिला था, जिसकी तलाश में शव बरामद हुआ। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। इसके बाद कूनो में चीतों की संख्या 53 और देश में कुल संख्या 59 रह गई है।
Naresh Bhagoria
12 Oct 2026

























