कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: शनिवार को 22 हजार केस मिले, 25 हजार लोग ठीक हुए; 244 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को देश में 22 हजार 842 नए केस मिले, 25 हजार 930 लोग ठीक हुए और 244 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में 24 हजार 354 नए केस मिले थे, 24 हजार 455 लोग ठीक हुए थे और 234 लोगों की मौत हुई थी।

Image

एक हफ्ते का आंकड़ा

इससे पहले गुरुवार को देश में 26 हजार 727 नए केस मिले, 28 हजार 246 लोग ठीक हुए और 277 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में 23 हजार 529 नए केस मिले थे, 28 हजार 718 लोग ठीक हुए थे और 311 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को देश में 18 हजार 870 नए केस मिले थे, 28 हजार 178 लोग ठीक हुए थे और 378 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सोमवार को देश में 18 हजार 795 नए मामले सामने आए थे, 26 हजार 30 लोग ठीक हुए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी।

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 37 लाख 89 हजार 549
अब तक हुई मौतें– 4 लाख 48 हजार 817
अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 30 लाख 94 हजार 529
एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 70 हजार 557

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक शनिवार को देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की 73 लाख 76 हजार 846 डोज दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 90 करोड़ 51 लाख 75 हजार 348 हो गया है।

केरल में 13 हजार केस मिले

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 217 नए मामले सामने आए है, 121 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को 14 हजार 437 लोग ठीक भी हुए हैं। केरल में अब एक्टिव केस की संख्या एक लाख 41 हजार 155 है। वहीं राज्य में अब तक 25 हजार 303 लोगों की मौत हुई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button