इंदौर में मौत बनकर दौड़ी चार्टर्ड बस! ढाबे की दीवार तोड़ किचन में घुसी, ड्राइवर गंभीर
इंदौर में बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर! धार रोड पर रविवार सुबह करीब 7 बजे धार से आ रही बस पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन में जा घुसी। हादसे में ड्राइवर गंभीर घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को चोटें आईं। गनीमत रही कि ढाबा बंद था, हालांकि अंदर कर्मचारी सो रहे थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Hemant Nagle
18 Oct 2026


























