
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक हैकर ने @KalrajMishra हैंडल से अरबी भाषा में एक ट्वीट भी पोस्ट किया। इसके अलावा एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया गया है, जिसमें किस ऑफ लव साइन दिखाई दे रहा है। करीब एक घंटे बाद राज्यपाल का ट्वीटर अकाउंट बहाल हुआ।
साइबर पुलिस फौरन एक्शन में आई
दरअसल, खुद राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने अकाउंट हैक होने की जानाकरी दी थी। उन्होंने ट्विटर और टेलीकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज कराई। साइबर एक्सपर्ट्स अकाउंट किसने हैक किया और कहां से हैक हुआ। इसकी भी जानकारी जुटा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट हैक
राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर अकाउंट के भी हैक होने की खबर है। राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी अरबी भाषा में एक ट्वीट किया गया है। राव इंद्रजीत ने भी ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है। यह वही ट्वीट है जो कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से किया गया है।
अरबी में किया ये ट्वीट
हैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद राज्यपाल पद के स्थान पर अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे थे। अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है- गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं। बताया जाता है कि यह शब्द असम्मानजनक हैं। वहीं राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर से ट्वीट को नहीं हटाया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘रेडीमेड बच्चे’ वाले ट्वीट पर फंसीं तसलीमा नसरीन, Priyanka Chopra की ओर किया था इशारा?