CG NEWS:CG विधानसभा में फर्जी ग्राम सभा पर घमासान: भूपेश ने सरकार को घेरा, खाद वितरण पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच बीता। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस ने सरकार को दो बड़े मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। पहला मामला उर्वरक वितरण में कथित अनियमितता का था, जिसे कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर तय लक्ष्य से अधिक खाद का वितरण किया गया है और इसकी जांच होनी चाहिए। जवाब में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि प्रदेश में 14 लाख 6 हजार 555 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित किया गया है, जिसमें 64 प्रतिश
Prem Nirmalkar
16 Jul 2026



























