धर्म

30 साल बाद आज शनि का स्वराशी कुंभ में प्रवेश, जानें, किस राशि के लिए कैसे बदलेगा समय

भोपाल। 17 जनवरी से शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि शनि की स्वयं की राशि होती है। 17 जनवरी को शनि 30 साल के बाद दोबारा से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। मां चामुण्डा दरबाद के पुजारी गुरू पं. रामजीवन दुबे ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि करीब एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर दूसरी राशि में जाते हैं। ज्योतिष में शनि की साढ़े साती और ढैय्या का विशेष महत्व होता है। साढे़ साती के प्रभाव से जातकों को कई तरह की परेशानियां आती हैं। शनि जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही मकर, कुंभ, मीन राशियों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी और कर्क, वृश्चिक राशि पर ढैय्या लगेगी। धनु राशि वालों पर से साढ़े साती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। मिथून, तुला राशि पर से ढैय्या शनि की दशा समाप्त होगी।

किस राशि पर क्या असर

मेष : राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शनिदेव बेहतरीन सफलता दिलाएंगे।
वृषभ : राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शनिदेव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे।
मिथुन : राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव आप में साहस और पराक्रम की वृद्धि कराएगा।
कर्क : राशि से अष्टम आयु भाव पर गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।
सिंह : राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शनिदेव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। दांपत्य जीवन में शुभता आएगी।
कन्या : राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शनिदेव बेहतरीन सफलता दिलाएंगे।
तुला : राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शनिदेव आपको जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाएंगे।
वृश्चिक : राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
धनु : राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनिदेव आपके लिए प्रतीक्षित परिणामों का सुखद अंत करवाएंगे।
मकर : राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए शनिदेव आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
कुंभ : कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष आने के संकेत हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मीन : राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव।

मप्र पुलिस से SC का सवाल – आप एक किताब के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल को गिरफ्तार करना चाहते हैं?

संबंधित खबरें...

Back to top button