सागर शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप, अवैध शराब पर छग के सीमाओं में 24 घंटा रहेगा पहरा
जहरीली शराब पर सरकार का बड़ा एक्शन, बॉर्डर से लेकर एयरपोर्ट तक बढ़ाई गई निगरानी; संदिग्ध वाहनों और स्पिरिट सप्लाई पर खास नजर,मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद छत्तीसगढ़ में भी अवैध शराब के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी गई है। आबकारी विभाग प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान चलाएगा। अंतरराज्यीय सीमाओं, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी होगी।
PREM
9 Sep 2026


























