न्यू विस्टा सीमेंट प्लांट में काम के दौरान मजदूर की बिगड़ी तबीयत,अचानक हुई मौत से परिजनों का फूटा गुसा
बलौदाबाजार के रिसदा स्थित न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र में शटडाउन कार्य के दौरान करीब 50 वर्षीय मजदूर गिरधर रजक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ग्राम ढनढनी निवासी गिरधर रजक एसके जैन ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहे थे। काम के दौरान चक्कर आने पर साथियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम है।
PREM
3 Sep 2026


























