CBSE में जिले में तीसरे स्थान पर मोक्ष यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
बेगमगंज के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के छात्र मोक्ष यादव ने CBSE बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स संकाय में जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। रायसेन में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सहित सम्मानित किया। मोक्ष की उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
Anand Sharma
25 Aug 2026



























