गुना में महिला से 6.5 लाख का मंगलसूत्र झपटा :घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, CCTV में कैद हुए बदमाश
मध्य प्रदेश के गुना में भार्गव कॉलोनी की एक महिला के गले से बाइक सवार तीन बदमाश 6.5 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। सुबह हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Sona Rajput
2 Jun 2026



























