इंदौरमध्य प्रदेश

गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की तो नाराज लड़के ने 40 पेन किलर खाईं, हाथ की नस भी काट ली

शादी के लिए तैयार थे दोनों, मगर लड़की ने बोला- पहले जॉब लग जाए, उसके बाद कर लेंगे शादी

इंदौर। शहर में एक स्टूडेंट ने गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने पर खुदकुशी की कोशिश की। दोनों शादी करना चाहते हैं। मगर, लड़की का कहना है कि पहले जॉब हाथ में आ जाए, इसके बाद शादी कर लेंगे। लड़का दुखी हो गया और उसने पहले 40 पेन किलर टेबलेट खा लीं, इसके बाद हाथ की नस काट ली। फिलहाल, युवक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। मामला एरोड्रम थाना इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक, शुभम पैलेस इलाके में रहने वाले ऋतिक (20 साल) को मंगलवार रात एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि ऋतिक एक लड़की से प्यार करता है। दोनों शादी करना चाहते थे। घरवालों को भी कोई आपत्ति नहीं थी। रितिक बीबीए सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है। लड़की का कहना था कि अभी तुम पढ़ाई कर रहे हो। करियर पर ध्यान दो। पहले हाथ में जॉब आ जाने दो, उसके बाद शादी कर लेंगे। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। तीन दिन पहले लड़की ने बात करना बंद कर दिया। इससे ऋतिक नाराज हो गया।

मां ने लड़की से बात की, बेटा बोला- आपने गर्लफ्रेंड को भड़का दिया

परिजन का कहना था कि बेटा कई बार घर छोड़कर जा चुका है। छोटी-मोटी बातों पर जिद करता है। गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने पर घरवालों से झगड़ा करने लगा और उसने छत से कूदने की धमकी भी दी। परिवार ने ध्यान नहीं दिया। मां का कहना था कि लड़की को घर बुलाकर बात की थी। उसका कहना था कि ये कुछ बन जाए, अभी उम्र भी कम है। शादी की इतनी जिद करना अच्छा नहीं है। इसके बाद ऋतिक ने मंगलवार रात मां से कहा कि तुमने गर्लफ्रेंड को भड़का दिया है। वह मुझसे बात नहीं कर रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button