भोपाल PHQ के सामने से पकड़ा मांस से भरा ट्रक, गौमांस के शक पर भड़के हिंदू संगठन
राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मांस के पैकेटों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में गौमांस होने की आशंका के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की, जिससे कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए।
Garima Vishwakarma
18 Dec 2025


























