भिंड में 6.76 लाख रुपए का 2600 किलो मावा जब्त, होटल किंग्स इंपीरियल में मिली एक्सपायरी खाद्य सामग्री
दीपावली से पहले भिंड जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है। मेहगांव में मावा परिवहन कर रहे वाहन से 2,600 किलोग्राम मावा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 6.76 लाख रुपये है। डेयरियों और तेल पैकिंग यूनिट से नमूने लिए गए, जबकि नारायणी होटल में एक्सपायरी डेट के पाव और होटल किंग्स इंपीरियल में खराब खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई की गई।
Naresh Bhagoria
24 Oct 2026

























