Borsha Utsav: भोपाल में सजा बंगाली संस्कृति का रंग, रवींद्र संगीत पर झूमे कलाकार
भोपाल में आयोजित ‘वर्षा उत्सव’ में बंगाली संस्कृति के रंग देखने को मिले। रवींद्र संगीत, नृत्य, कविता पाठ और कला प्रदर्शनी ने माहौल को खास बनाया। आनंदधारा एन्सेंबल और बंगाली महिला समिति के आयोजन में दिव्यांग खिलाड़ियों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। महापौर मालती राय भी शामिल रहीं। आयोजन में क्षेत्रीय निदेशक, स्पेशल ओलिंपिक्स भारत, दीपांकर बनर्जी की मुख्य भूमिका रही।
Dr. Sumit Shrivastava
30 Aug 2026


























