Vrindavan:बांकेबिहारी मंदिर में पहली बार टूटी परंपरा, बाल भोग में डेढ़ घंटे की देरी
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन में 15 दिसंबर को एकादशी के दिन बाल भोग में देरी की वजह से हलचल मच गई। मंदिर में रोजाना चार भोग की परंपरा है, लेकिन सुबह लाला का बाल भोग समय पर नहीं पहुंचा। देरी का कारण पिछला भुगतान न होने के कारण हलवाई का भोग बनाने से इंकार करना था। बाद में भुगतान की व्यवस्था कर बाल भोग करीब डेढ़ घंटे बाद मंदिर में अर्पित किया गया।
Garima Vishwakarma
16 Dec 2025


























