Amarnath Yatra 2026 : 57 दिन की यात्रा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर, दोनों रास्ते से आ-जा सकेंगे श्रद्धालु
अगले महीने शुरू होने जा रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। यह शिविर हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए मुख्य पड़ाव का काम करता है। अधिकारियों ने पंजीकरण केंद्र, आरएफआईडी सुविधा, आवास, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Naresh Bhagoria
1 Jun 2026


























