अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल, मध्य प्रदेश चुनाव में करेंगी प्रचार

मध्य प्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है और लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद में जुट हुई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली है। दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की मौजूदगी में चाहत पांडे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।

आज की अन्य खबरें…

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता मापी गई

अफगानिस्तान में गुरुवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शाम 5 बजकर 5 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद का पूर्वी दक्षिण पूर्व क्षेत्र रहा। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

रायसेन में रसोई गैस सिलेंडर फटने से कच्चे मकान में लगी आग, एक महिला झुलसी

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आज रसोई गैस सिलेंडर फटने से कच्चे मकान में आग लग गई। हादसा सिलवानी तहसील के ग्राम पौड़ी में हुआ है। आग लगने से एक महिला झुलस गई, साथ ही कच्चा मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बरेली पुलिस नगर निरीक्षक आशीष धुर्वे के अनुसार, आग में झुलसी महिला रामकुमार बाई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भोपाल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड में रांची बस स्टैंड पर बड़ा हादसा, 3 बसों में लगी भीषण आग; यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

झारखंड। राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा हो गया। यहां बस स्टैंड पर खड़ी तीन बसों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तीनों बसें जलकर खाक हो गई। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

दिल्ली में आप मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, आतिशी को वित्त और राजस्व मंत्री बनाया

नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले से शिक्षा, ऊर्जा समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी को अब वित्त और राजस्व मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी गई थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। आतिशी के पास अब कुल मिलाकर 11 विभाग हो गए हैं। आतिशी के पास अब कुल मिलाकर 11 विभाग हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बस, 30 यात्री घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व बर्धमान जिले के देवानदिघी में बुधवार देर रात को यह हादसा तब हुआ जब बस कृष्णानगर से आसनसोल जा रही थी। चालक तेज गति से वाहन चला रहा था, एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button