2008 मालेगांव ब्लास्ट केस :साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपी बरी, NIA कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला
29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल में लगे बम से धमाका हुआ था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। एनआईए की विशेष अदालत के जज एके लाहोटी ने शुक्रवार को इस केस का फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट में फैसला सुनते वक्त साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और अन्य आरोपी मौजूद थे।
Shivani Gupta
31 Jul 2025


























