CG NEWS:CSMCL ओवरटाइम घोटाला: 172 करोड़ के भुगतान मामले में पूर्व MD अरुणपति त्रिपाठी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ी
छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के 172 करोड़ रुपये के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रबंध संचालक (MD) अरुणपति त्रिपाठी की पुलिस रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विशेष न्यायालय से अतिरिक्त रिमांड मिलने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) अब उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी का मानना है कि त्रिपाठी से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। इनमें अवैध भुगतान की स्वीकृति किस स्तर पर दी गई, भुग
Prem Nirmalkar
21 Jul 2026



























