
देश आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन किया। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे। वहीं पूरे उत्साह, साहस और जोश के साथ राजपथ पर परेड का समापन हो गया है। परेड में सैन्य शक्ति के साथ राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली।
बीएसएफ की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम का शानदार प्रदर्शन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन दिखाया।
भारतीय वायु सेना के 75 विमानों के साथ फ्लाई पास्ट
गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायु सेना के 75 विमानों केथ फ्लाई पास्ट हुआ।
यूपी की झांकी में दिखा काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विकास का प्रदर्शन दिखाया गया। इसके अलावा राज्य सरकार की नई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति एवं औद्योगिक विकास नीति पर आधारित ‘एक जिला एक उत्पाद’ के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से उपलब्धि दिखाती है।
पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम का दृश्य
पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।

हरियाणा की झांकी
हरियाणा की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। हरियाणा का थीम ‘खेल में नंबर वन’ है।

गोवा की झांकी
परेड में गोवा की झांकी ‘गोअन विरासत के प्रतीक’ पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आजाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है।

उत्तराखंड की झांकी
परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

गुजरात की झांकी
परेड में गुजरात की झांकी को ‘गुजरात के आदिवासी आंदोलन’ की थीम से प्रदर्शित करता दिखाया गया है।

मेघालय की झांकी
परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।

भारतीय वायु सेना की झांकी का प्रदर्शन
भारतीय वायु सेना की झांकी ‘भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना के परिवर्तन’ विषय को प्रदर्शित किया। इसमें मिग-21, Gnat, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH), अश्लेषा रडार और राफेल विमान के स्केल-डाउन मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।

DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तक्नीक दिखाई है।

भारतीय नौसेना की झांकी
राजपथ पर गणतंत्रा दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया।

दिल्ली पुलिस का दस्ता भी आया नजर
दिल्ली पुलिस का दस्ता भी गणतंत्र दिवस परेड में नजर आया। इस दस्ते ने ‘दिल्ली पुलिस’ की धुन पर मार्च पास्ट किया। इस दल की अगुवाई एसीपी विवेक भगत ने की।
टैंकों ने शानदार प्रदर्शन किया
दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।

भारत की ताकत
परेड में सबसे आगे हॉर्स कैवेलरी 61 की पहली टुकड़ी रही। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है।

परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते ने भी लिया भाग
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में चार Mi-17V5 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी
गणतंत्र दिवस परेड में वाइनग्लास फॉर्मेशन में 155 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17V5 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और राजपथ पर पुष्प बरसाए।
दिखाई जा रहीं कुल 25 झांकियां
राजपथ पर इस साल कुल 25 टैब्लो यानी झांकियां दिखाई दे रही हैं, जिसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश, 09 केंद्रीय मंत्रालय और विभाग, दो डीआरडीओ, एक वायुसेना और एक ही नौसेना की शामिल हैं।