क्रिकेटखेल

श्रीलंकाई बल्लेबाज दुनष्का ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, 29 वर्षीय महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिडनी में उनके ऊपर रेप का मामला दर्ज हुआ है। दनुष्का की गिरफ्तारी इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद हुई। श्रीलंका की टीम गुणातिलका के बिना ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट चुकी है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर रेप के चार आरोप लगाए गए हैं। 29 साल की महिला ने उन पर बिना सहमति के सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। महिला की मुलाकात गुणाथिलका से डेटिंग ऐप के जरिये हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में सिडनी के एक आवास पर हुई थी। दुनष्का को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन्वेस्टिगेशन के बाद हुई गिरफ्तारी

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बयान जारी कर बताया है, ‘ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए कई दिनों तक चली बातचीत के बाद यह दोनों मिले थे। आरोप लगाया गया है कि 2 नवंबर 2022 की शाम को दानुष्का ने महिला का यौन शोषण किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के निवास स्थल ‘रोज बे’ पर बीते दिन क्राइम सीन एक्जामिनेशन किया। इन्वेस्टिगेशन के बाद 31 वर्षीय दानुष्का को सिडनी की ससेक्स स्ट्रीट की एक होटल से गिरफ्तार किया गया।’

 

टीम से बाहर हो गए थे दनुष्का

दनुष्का फिलहाल श्रीलंकाई टीम के 15 स्क्वाड में शामिल नहीं है। वह क्वालिफाइंग राउंड में इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि वह टीम के साथ ही ट्रेवल कर रहे थे। शनिवार को श्रीलंका की टीम ने अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था। जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और आयरलैंड के साथ श्रीलंका ग्रुप वन में शामिल है। श्रीलंका ने ग्रुप लीग के 5 मैचों में 2 मैच जीते और उसे 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button