ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद जयंती पर MP ने रचा नया कीर्तिमान, शौर्य स्मारक में 18,000 स्क्वायर फीट में बनी ‘विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भोपाल

भोपाल। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में थ्री-डी रंगोली बनाई गई और यह विश्व की सबसे बड़ी थ्री-डी रंगोली होने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

प्राकृतिक रंगों का किया उपयोग

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रहीं। स्वामी विवेकानंद पर बनाई गई रंगोली 18 हजार स्क्वायर फीट में है। इस 225 X 80 फीट की 3-डी रंगोली को बनाने में 4 हजार किलोग्राम प्राकृतिक रंगों (ईको फ्रेंडली) का उपयोग किया गया है। रंगोली में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिखाई दिए।

रंगोली से विवेकानंद की तस्वीर को किया चित्रित

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा है, ‘‘स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास… भोपाल के शौर्य स्मारक में 18000 स्कवायर फीट में बनी विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली, को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में स्थान।” इस रंगोली के जरिए स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर को चित्रित किया गया है। उन्होंने सिलसिलेवार पोस्ट में लिखा है, ‘‘अछ्वुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध हमारी युवा बेटियां आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘युवा दिवस’के अवसर पर शौर्य स्मारक, भोपाल में माँ भारती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बेटी शिखा शर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित 18,000 स्क्वायर फीट में बनी विश्व की सबसे बड़ी 3-ष्ठ रंगोली का अवलोकन किया।

साथ ही रंगोली का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने पर बेटी शिखा एवं उनकी टीम के अन्य कलाकारों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकमनाएं दीं। यह रंगोली भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश के प्रत्येक युवा को मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगी।”

सीएम ने यहां पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की। इस अवसर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और राज्य सरकार के अनेक मंत्री मौजूद थे। सीएम ने कहा कि सरकार वर्ष 2028 तक प्रदेश के 70 प्रतिशत से अधिक युवाओं को स्वाबलंबी और सामर्थ्यवान बनाने का प्रयास करेगी। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

इंदौर की कलाकार ने बनाई रंगोली

इस रंगोली ने युवाओं को मिशन के ध्येय वाक्य ‘संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि’ का संदेश दिया। इस रंगोली को इंदौर की रंगोली कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने बनाया है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर हैं। शिखा नेपाल और थाईलैंड में उत्कृष्टता पुरस्कार जीत चुकी हैं। वे जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में भी गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। शिखा शर्मा विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को रंगोली कला सिखा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार : CM ने सुभाष स्कूल में बच्चों के साथ किया योग, युवा शक्ति मिशन लॉन्च

संबंधित खबरें...

Back to top button