Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव : विरोध में उतरे हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, 6 साजिशकर्ता समेत 33 गिरफ्तार

Follow on Google News
सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव : विरोध में उतरे हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, 6 साजिशकर्ता समेत 33 गिरफ्तार
सूरत। सूरत के लालगेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान रविवार रात कुछ युवकों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इसके विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। सैकड़ों लोग विरोध जताने के लिए सैयदपुरा पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस के मुताबिक, पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पथराव की घटना का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग दूसरे धर्म के हैं।

विधायक के साथ की धक्का-मुक्की

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक शरारती युवक ने कथित तौर पर गणपति मंडप पर पत्थर फेंके थे। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और कड़ा विरोध जताया। वहीं स्थानीय विधायक कांती बालार और पुलिस शांति की अपील करने पहुंचे, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान, DCP विजय सिंह गुर्जर और उनके साथ मौजूद एक अन्य पुलिस ऑफिसर घायल हो गए। पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा, आंसू गैस के गोले भी दागे गए। रात में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई। पुलिस ने करीब 1000 जवानों को तैनात किया है।

शांति भंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : गृह मंत्री सांघवी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, सूरत के सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर पथराव की खबर सामने आई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, इस घटना को भड़काने और बढ़ावा देने में शामिल 27 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।, सूरत के सभी क्षेत्रों में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। जांच अभी चल रही है, सिचुएशन को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही हैं।

मूर्ति खंडित नहीं हुई : गणेश पंडाल की आयोजक

गणेश पंडाल की आयोजक मनीषा बेन ने कहा कि, पथराव जरूर हुआ है, लेकिन मूर्ति खंडित नहीं हुई है। मूर्ति एक ड्रम पर रखी गई थी, जो पथराव के कारण टूट गया। हम इस क्षेत्र में बहुत शांति से रहते हैं और भाईचारा बनाए रखते हैं। जब भी ताजिए का जुलूस हमारे क्षेत्र से निकलते हैं, कोई अप्रिय घटना नहीं होती है। पिछले साल भी पास के एक अन्य गणेश पंडाल पर पथराव हुआ था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर; सेना का ऑपरेशन जारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts