Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूरजपुर : खाद्यमंत्री ने समर्थन मूल्य में की धान खरीदी, 72 घंटे में होगा किसानों को भुगतान, 36 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य

Follow on Google News
सूरजपुर : खाद्यमंत्री ने समर्थन मूल्य में की धान खरीदी, 72 घंटे में होगा किसानों को भुगतान, 36 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले में आज (14 नवंबर) प्रभारी मंत्री व राज्य के खाद्यमंत्री दयालदास बघेल ने देवनगर सोसायटी से समर्थन मूल्य में धान खरीदी का शुभारंभ किया। खाद्यमंत्री ने संबंधितों को दो टूक निर्देश दिया है कि धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे। टोकन धारी किसानों से तत्काल धान खरीदी करें। वहीं, 72 घंटों में धान का समर्थन मूल्य संबंधित किसान के खाते में जमा हो जाएगा। 36 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

सूरजपुर जिले में 64 हजार किसान पंजीकृत

गुरुवार से छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदी कार्य शुरू हो गया है। धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह नजर आ रहा है। गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में 64 हजार 626 पंजीकृत किसान हैं। जिले में किसानों के धान खरीदी के लिए 54 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। कृषक उन्नत योजना के तहत किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी होना निश्चित किया गया है। खाद्यमंत्री ने कहा कि दीगर प्रांतों से आने वाले धान को रोकने की कड़ी व्यवस्था की गई है। बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखे जाने का दावा किया गया है। बारदाना की कमी नहीं होने की भी बात कही गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts