जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur News : वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी बोले- MP नया स्वरूप ले रहा; भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही ये बात

जबलपुर। संस्कारधानी में तीन दिवसीय वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस (World Ramayana Conference) का आयोजन किया जा रहा है। इन दिनों तक रामायण को लेकर मंथन किया जाएगा। वर्ल्ड रामायण में पधारे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है। इस सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत एक नई ऊंचाइयों को तरफ बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश भी नया स्वरूप ले रहा है।

पहले अपना घर संभालो, बाद में दुनिया को : त्रिवेदी

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को साधुवाद करना चाहता हूं जो कि उन्होंने मध्य प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर करने का कार्य किया है। इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस हो रहा है, जहां पर उभरते हुए क्षितिज पर उभरते हुए विकास को नया आयाम स्थापित किया है। बीजेपी महाप्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राम मंदिर, चीन के मुद्दे पर भी बात की साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी चर्चा की और चुटकी लेते हुए कहा कि पहले अपना घर संभालो उसके बाद दुनिया को संभालो…।

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से भारत के प्रति उनकी सोच नजर आती है। उन्होंने भारत के जवानों के लिए पिटाई शब्द का इस्तेमाल किया। वे अब 130 करोड़ भारतीयों से कह रहे हैं कि चीन के आगे हमें सरेंडर कर देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल, राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले दान के बोझ के तले दबे हैं? क्या राहुल गांधी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के साथ कांग्रेस पार्टी से हुए करार के इकरार के प्यार के कारण दबे हुए हैं?

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति के युवा और व्याकुल कुछ भटके हुए युवाओं तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं। यात्रा भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं बल्कि, विपक्ष नेताओं के लिए निकाली जा रही है। नीतीश कुमार भी यात्रा निकाल रहे हैं, एक नए मुकाम के लिए। कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कश्ती भी नहीं बदली, दरिया भी नहीं बदला…। बल्कि, डूबने वाले का जज्बा ही बदल गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कौन आ रहा है? कौन जा रहा है? हमारे लिए यह मायने नहीं रखता। हम जनता के लिए जनता के हित के लिए लगे हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा थी या कांग्रेस जोड़ो यात्रा थी। पहले ये अपना घर संभाल ले इसके बाद दुनिया को ज्ञान दे…।

ये भी पढ़ें: MP में चाइनीज मांझा बेचने वालों की खैर नहीं, गृह मंत्री बोले – बेचने वालों पर होगी NSA की कार्रवाई

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button