आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं?जानें कौन सा हेयर ऑयल आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन...

हालांकि एक बात का विशेष ध्यान रखें, किसी भी तेल का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्कैल्प सेंसिटिव है या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। सही तेल का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है
Follow on Google News
जानें कौन सा हेयर ऑयल आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज के समय में बालों का झड़ना, पतले होना और ग्रोथ रुक जाना एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्ट्रेस और खराब खानपान का असर सबसे पहले बालों पर ही दिखता है। यही वजह है कि लोग अब महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़कर नेचुरल सोल्यूशन की ओर बढ़ रहे हैं।

    इसका एक कारण यह भी है कि इसके रिजल्ट भले ही थोड़ी देर से दिखते हो। पर ये सोल्यूशन आपके हेयर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर रोज़मेरी ऑयल और प्याज का तेल इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन सवाल यह है कि बालों के लिए कौन सा तेल ज्यादा बेहतर है।

    रोज़मेरी ऑयल है बालों के लिए फायदेमंद

    रोज़मेरी ऑयल एक हर्बल एसेंशियल ऑयल है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। इससे बालों की जड़ों तक बेहतर पोषण पहुंचता है और हेयर ग्रोथ में सुधार हो सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जो हेयर फॉल और हेयर थिनिंग से परेशान हैं। कुछ स्टडीज में यह भी सामने आया है कि इसका असर बालों की ग्रोथ बढ़ाने में काफी प्रभावी हो सकता है।

    /img/95/1774268089207

    प्याज का तेल इन चीजों में मददगार

    वहीं, प्याज का तेल सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह स्कैल्प को पोषण देता है और डैमेज बालों को रिपेयर करने में सहायक माना जाता है। अगर आपके बाल ज्यादा टूटते हैं, डैंड्रफ की समस्या है या बाल कमजोर हैं, तो प्याज का तेल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि इसकी तेज गंध कई लोगों को पसंद नहीं आती।

    यह भी पढ़ें: क्या सच में ‘लेजी’ हो रहे युवा? कॉर्पोरेट रेस से बाहर निकल रहे GenZ, वायरल हुआ ‘Lazy Girl Jobs’ ट्रेंड

    कौन सा ऑयल आपके लिए बेहतर?

    अगर आपका फोकस बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्थ सुधारना है, तो रोज़मेरी ऑयल बेहतर हो सकता है। वहीं, कमजोर और टूटते बालों के लिए प्याज का तेल ज्यादा असरदार माना जाता है। इस्तेमाल की बात करें तो रोज़मेरी ऑयल को हमेशा किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए और हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। प्याज के तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें और 1-2 घंटे बाद धो लें।

    ध्यान रखें, किसी भी तेल का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्कैल्प सेंसिटिव है या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। सही तेल का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है, लेकिन नियमित देखभाल से ही बालों की सेहत बेहतर बनती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts