भोपालमध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2022 : प्रदेश के 14 शिक्षकों का किया जाएगा सम्मान

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार – 2022 के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का आज सम्मान होगा। इनमें प्राथमिक श्रेणी में 8 एवं माध्यमिक श्रेणी में 6 शिक्षकों का चयन किया गया है। इन सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में ‘राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने पुरस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्राथमिक श्रेणी

  • राजगढ़ – ममता शर्मा, शा.प्र. शाला रघुनाथपुरा, खिलचीपुर।
  • उज्जैन – केके कुल्मी, शा.क.मा. वि. दशहरा मैदान, उज्जैन।
  • नरसिंहपुर – विपिन कुमार फौजदार, शा.प्रा. शाला सलगापुर, शाहपुर।
  • रीवा – केशरी प्रसाद तिवारी, शा. पूर्व. मा. वि. मार्तण्ड, क्रं.1 रीवा।
  • निवाड़ी – अरुण कुमार पटेरिया, शा.मा. शाला चिकटा।
  • अनूपपुर – सरिता सिंह, शा.प्रा. शाला, बालक अनूपपुर बस्ती।
  • मंडला – घनश्याम प्रसाद यादव, शा.क्र. प्रा. आश्रम, शाला चिढ़ार, मण्डला।
  • टीकमगढ़ – आशाराम कुशवाहा, शा.प्रा.शाला मदनपुर।

माध्यमिक शाला

  • भोपाल- सुधाकर पराशर, प्राचार्य, शा. सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. शिवाजी नगर।
  • विदिशा- विजय कुमार श्रीवास्तव, उ.मा.शि., उत्कृष्ट, उ.मा.विद्यालय विदिशा।
  • बड़वानी- जगदीश गुजराती, मा.शि. शा. उत्कृष्ट, उ.मा. विद्यालय बड़वानी।
  • झाबुआ- ज्योत्सना मालवीय, मा.शि. शाह. हाईस्कूल, हुडा।
  • सिवनी- भूपेंद्र कुमार चौधरी, मा. शि. शा.उ. मा. वि. चिमनाखोरी, सिवनी।
  • नर्मदापुरम- सारिका घारू, मा.शि. शा.उ.मा.वि. सॉडिया।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...