🌤️
--Bhopal, India

सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पूर्व भारतीय कप्तान ने कराई शिकायत

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में परिवार को ‘खत्म’ करने की धमकी दी गई है। परिवार ने ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की पहचान और धमकी की गंभीरता की जांच कर रही है।
Follow on Google News
सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पूर्व भारतीय कप्तान ने कराई शिकायत
फाइल फोटो

कोलकाता। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को कथित तौर पर धमकी भरा पत्र मिला है। सोमवार को गांगुली के कार्यालय में यह पत्र खोला गया। अंग्रेजी में लिखे पत्र में गांगुली और उनके परिवार को ‘खत्म’ करने की धमकी दी गई है। घटना सामने आने के बाद परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

छह महीने से मिल रहे थे ऐसे पत्र 

गांगुली परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पिछले करीब छह महीनों से इस तरह के पत्र मिल रहे थे। शुरुआत में इन्हें उत्साहित प्रशंसकों की ओर से भेजे गए सामान्य पत्र मानकर नजरअंदाज किया गया। हालांकि, लगातार धमकी भरे पत्र मिलने और हालिया पत्र में आक्रामक भाषा के इस्तेमाल के बाद परिवार ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें: सड़क की मिट्टी में मिलता है सोना! इस बाजार में लोग धूल बटोरकर करते हैं कमाई

ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज कराई शिकायत 

गांगुली परिवार और उनके निजी सहायक की ओर से ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जानकारी राज्य सरकार के सुरक्षा विभाग को भी दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरे पत्र कूरियर के जरिए गांगुली के घर भेजे गए थे। पैकेट पर भेजने वाले का नाम अरुण कुमार लिखा था और उसे बेलघरिया का निवासी बताया गया है। पत्र में दिए गए फोन नंबर की भी पुलिस जांच कर रही है।

पहचान के दुरुपयोग की भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वास्तव में अरुण कुमार ने ही पत्र भेजे थे या किसी अन्य व्यक्ति ने उनकी पहचान का इस्तेमाल कर गांगुली परिवार को धमकाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सौरव गांगुली की सार्वजनिक पहचान को देखते हुए सुरक्षा विभाग धमकी की गंभीरता का आकलन कर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता की भी समीक्षा कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, बोगोटा समेत कई इलाकों में तेज झटके

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

icon

Latest Posts