Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इसकी सांसें दबा देंगे…लॉरेंस गैंग ने आमिर खान को दी धमकी! पोस्ट में ‘लव जिहाद’ का जिक्र, तीसरी शादी बनी वजह

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरा पोस्ट वायरल हो रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल इस संदेश में आमिर खान की गौरी स्प्रैट से शादी को लेकर आरोप लगाए गए हैं। 
लॉरेंस गैंग ने आमिर खान को दी धमकी! पोस्ट में ‘लव जिहाद’ का जिक्र, तीसरी शादी बनी वजह
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से निशाना बनाने की बात कही गई।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरा पोस्ट और ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आमिर खान को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस पोस्ट और ऑडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड जगत और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से इस वायरल दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वायरल पोस्ट में क्या दावा किया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में ‘टायसन बिश्नोई’ नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया गया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान अब उनके निशाने पर हैं। वायरल संदेश में आमिर खान को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उन्हें चेतावनी देने की बात कही गई है। हालांकि, इस पोस्ट की सत्यता और इसे जारी करने वाले व्यक्ति की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी

‘लव जिहाद’ का किया गया जिक्र

वायरल पोस्ट में धमकी देने के पीछे कथित वजह के तौर पर ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाया गया है। पोस्ट में आमिर खान पर आरोप लगाए गए हैं कि वह कथित तौर पर ऐसी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी आधार पर उन्हें निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, यह सभी आरोप वायरल पोस्ट में किए गए दावों पर आधारित हैं और इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल संदेश में कई अन्य मुद्दों का भी जिक्र

इस कथित पोस्ट में केवल आमिर खान का ही नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुई एक घटना का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि उस मामले में शामिल लोगों और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। इसके अलावा संदेश में कुछ अन्य लोगों के नामों का भी उल्लेख किया गया है और उन्हें श्रद्धांजलि देने की बात कही गई है।

आमिर खान या उनकी टीम की ओर से कोई बयान नहीं

फिलहाल इस मामले पर आमिर खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही अभिनेता की ओर से इस कथित धमकी पर कोई बयान जारी किया गया है और न ही सुरक्षा को लेकर कोई जानकारी साझा की गई है।

Diljit Manager House Firing : दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर दी धमकी

पुलिस और साइबर सेल कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पुलिस और साइबर सेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अकाउंट, पोस्ट और ऑडियो क्लिप की जांच कर रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह पोस्ट वास्तव में किसी गैंग से जुड़ी है या फिर किसी व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से वायरल की गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी रहा है चर्चा में

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर भी इस गैंग की धमकियों की खबरें सामने आती रही हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अब आमिर खान को लेकर वायरल हो रहे इस दावे ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts