Sonam Wangchuk :सोनम वांगचुक बोले- मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, संसद मार्च से पहले दिया बड़ा संदेश

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। 17 जुलाई को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान वांगचुक ने 20 जुलाई तक संसद मार्च में शामिल होने की बात कही। डॉक्टरों के अनुसार उनका वजन लगातार घट रहा है और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सोनम वांगचुक बोले- मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, संसद मार्च से पहले दिया बड़ा संदेश
20 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। शुक्रवार (17 जुलाई) को कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इससे पहले भी कई विपक्षी नेता उनसे मिल चुके हैं। इसी बीच वांगचुक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बड़ा बयान दिया।

'20 जुलाई तक जरूर जिंदा रहूंगा'

वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि वह किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहेंगे, ताकि सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकें। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डॉक्टरों ने दी सेहत की जानकारी

भूख हड़ताल के 20वें दिन डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया। डॉक्टर सतीश लांबा के अनुसार, सोनम वांगचुक का वजन अब 56.55 किलोग्राम रह गया है। पिछले 24 घंटों में उनका वजन 350 ग्राम कम हुआ है।

Twitter Post

डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में पानी की मात्रा फिलहाल ठीक है, लेकिन हल्का डिहाइड्रेशन देखा गया है। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इससे पहले डॉक्टर उन्हें ऑर्गन फेल होने के खतरे को लेकर भी आगाह कर चुके हैं।

Sonam Wangchuk

क्या है उनकी मांग?

सोनम वांगचुक और उनके साथ अनशन पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts