
बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं अब सोनाक्षी ने अपना एक वीडियो शेयर कर शाहरुख खान के डायलॉग के जरिए इसपर काफी कुछ कह दिया है।
वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा- सब फिक्स कर ही लिया है…
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी की खबरों पर कमेंट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक कमरे में बैठी गहरी सोच में नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो की क्लिप पर लिखा है, “मी टू मीडिया: क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करना चाहते हो ?!? ……..”ले मीडिया:” जिसके बाद वह शाहरुख के फेमस डायलॉग को लिप-सिंक करते हुए कहती हैं, “अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है”। वहीं वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, ‘प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो कृपया मुझे बता दो।
जहीर इकबाल का रिएक्शन
सोनाक्षी के इस वीडियो पर खुद जहीर इकबाल ने भी रिएक्ट किया है। जहीर इकबाल ने वीडियो पर ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/reel/CegW9hwqrfQ/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं फैंस को एक्ट्रेस का अंदाज काफी एंटरटेनिंग लग रहा है। एक यूजर ने लिखा- So cute sona.., Funny
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो से ये तो साफ कर दिया है कि वो अभी शादी नहीं कर रही हैं। लेकिन जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर उन्होंने अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। बता दें कि, जहीर इकबाल ने हाल ही में सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें I love You कहा। जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं।
ये भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सिर्फ 100 रुपए में देख सकते हैं फिल्म ‘जनहित में जारी’
कौन हैं जहीर इकबाल?
10 दिसंबर, 1988 को मुंबई में जन्में जहीर इकबाल ज्वैलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। जहीर के पिता इकबाल रत्नासी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के दोस्त हैं। इसी वजह से 2019 में सलमान ने जहीर को फिल्मों में लॉन्च भी किया था। उन्होंने फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ का अडॉप्शन थी।