राष्ट्रीय

Weather Update : देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने जारी यलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। कोहरे के साथ कंपकंपाती ठंड भी कम होने लगी है, लेकिन अब देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कहां बना है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

IMD के अनुसार, एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। जिसके चलते बारिश की संभावना है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे मराठवाड़ा पर बना हुआ है। वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
  • पूर्व उत्तर भारत के सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया गया है।
  • उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
  • पूर्वी मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आज से मौसम का तेवर बदल सकता है। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Corona Update : बीते 24 घंटों में 1200 से अधिक लोगों की मौत, संक्रमण दर में आई गिरावट

बर्फबारी के साथ बढ़ी ठंड

उत्तराखंड के पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने के साथ औली में बर्फबारी शुरू हो गई है। औली में आज सुबह से ही बर्फबारी देखने को मिल रही है। बर्फ पड़ने के साथ पहाड़ों पर कड़कड़ाती सर्दी का सितम लोगों को परेशान कर रहा है।

ये भी पढ़ें- पंजाब : अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च अभियान में नशीले पदार्थ के दो पैकेट मिले

संबंधित खबरें...

Back to top button