PlayBreaking News

सोहागपुर:शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल, बारिश भी रही बेअसर

सोहागपुर में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सूचना एवं अनुमति के लिए एसडीएम को औपचारिक पत्र सौंपा गया है।
Follow on Google News
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल

सोहागपुर में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सूचना एवं अनुमति के लिए एसडीएम को औपचारिक पत्र सौंपा गया है। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती का भी अनुरोध किया गया है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद कल  छात्रों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार संबंधी मांग करेगा ।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में तबाही का मंजर : पुंछ में बादल फटने और भूस्खलन से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

आंदोलन में शामिल हुए छात्र

इस आंदोलन में अनंत तिवारी के साथ स्वर्ण तिवारी, मयंक रघुवंशी (सीएस-एमपी एयर-1), इंजी. फैजान खान, अंकित पटेल, सुमित ठाकुर, देवांक सराठे, योगेश रघुवंशी, आयुष पालीवाल, वेदांत सोनी, मयंक दुबे एवं अमन मालवीय सहित कई छात्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: VIT IECS 2026: भारत समेत कई देशों के वैज्ञानिक जुटे, सेमीकंडक्टर व AI पर मंथन; 2300 शोध-पत्रों में 232 चयनित

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दिया समर्थन

छात्रों की इस पहल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का भी समर्थन मिला। पुष्पराज सिंह पटेल, सुधीर ठाकुर, प्रशांत जायसवाल, नीरज चौधरी, ऋषभ दीक्षित एवं इरफान खान ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सोहागपुर के युवाओं की यह पहल जन प्रशंसा का सबब बनी । और वह इस बात का संकेत भी है कि छोटे शहरों के छात्र भी अब शिक्षा, पारदर्शिता और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Edited By: Sumit Shrivastava

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts