Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में अमृत महाअभियान के तहत सर्व ब्राह्मण समाज ने रोपे 65 पौधे, महिलाओं की रही सहभागिता

सर्व ब्राह्मण समाज के आव्हान पर आयोजित कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम, पीपल, आंवला, अशोक और गुलमोहर सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के लिए संरक्षित शासकीय भूमि पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने निभाई सहभागिता।
Follow on Google News
सोहागपुर में अमृत महाअभियान के तहत सर्व ब्राह्मण समाज ने रोपे 65 पौधे, महिलाओं की रही सहभागिता
अमृत महाअभियान के तहत सर्व ब्राह्मण समाज ने रोपे 65 पौधे

सोहागपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन द्वारा संचालित अमृत महाअभियान के तहत नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पौधा राष्ट्र के नाम’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज सोहागपुर द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों तथा समाज के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए 65 पौधों का रोपण किया।

छायादार एवं फलदार प्रजातियों के लगाए गए पौधे

सर्व ब्राह्मण समाज के आव्हान पर आयोजित कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम, पीपल, आंवला, अशोक और गुलमोहर सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। समाज की ओर से पूनम शरद दुबे ने बताया कि स्टेट हाईवे स्थित नवीन पार्क के आगे नहर से लगी पौधरोपण हेतु संरक्षित शासकीय भूमि पर यह पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति ने बारी-बारी से एक-एक पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

ब्राह्मण समाज के प्रयास की हुई सराहना

समाजसेवी गोलू अग्रवाल ने सर्व ब्राह्मण समाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वसुंधरा को हरा-भरा बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से पौधरोपण करना जमीनी स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं

नगर परिषद सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि शासन और प्रशासन अपने स्तर पर प्रकृति संरक्षण के लिए विभिन्न अभियान संचालित कर रहे हैं लेकिन पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है। नागरिकों को भी पौधरोपण और लगाए गए पौधों की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने पौधरोपण को प्रकृति संरक्षण के पवित्र यज्ञ में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बताया।

ये भी पढ़ें: जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाया वीडियो, इंदौर में Influencer की हरकत से ट्रैफिक थमा

कार्यक्रम में कई लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, गोलू अग्रवाल, सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, इंद्र कुमार दीवान, राजेश शुक्ला, शरद दुबे, प्रकाश मुद्गल, जीवन दुबे, अखिलेश तिवारी, अनंत तिवारी, गोलू तिवारी, संजय परसाई, हक्कू लाल परते, संजीव दुबे, रामगोपाल चौबे, आनंद दुबे, श्वेतल दुबे, देवेंद्र दीवान, कैलाश कुशवाहा, भवानी रघुवंशी और मुन्ना पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस टीवी चैनल बेचकर कमाई! ZEEFLIX ऐप के आरोपी को क्राइम ब्रांच से किया राजगढ़ से गिरफ्तार

महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

पौधरोपण कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। सुश्री राजो मालवीय, पार्षद अमृता चौरसिया, गायत्री साहू, पुष्पा वर्मा, संध्या नागवंशी, शक्ति मेहरा, पूनम दुबे, सीमा मुद्गल, रितु दीक्षित, चंदा मिश्रा, माया सरोज और वर्षा ठाकुर सहित अन्य महिलाओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सामूहिक पौधरोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ पर्यावरण तैयार करने के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts