Harda Blast : हरदा फटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में छठवां आरोपी गिरफ्तार, देवास से पकड़ा

Follow on Google News
Harda Blast : हरदा फटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में छठवां आरोपी गिरफ्तार, देवास से पकड़ा
हरदा। मध्य प्रदेश में हरदा के बैरागढ़ क्षेत्र में फटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में रविवार को छठवां आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभिषेक अग्रवाल की गिरफ्तारी देवास जिले के खातेगांव से हुई। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि 4 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। 5वां आरोपी कल और छठवां आरोपी आज गिरफ्तार किया गया है।

6 की हुई गिरफ्तारी, बाकी की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों में राजू, सोमेश अग्रवाल, मन्नी, आशीष, अमन और आज एक अन्य आरोपी अभिषेक अग्रवाल खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी की गई है। एसपी ने बताया कि इस तरह अभी तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनसे प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

धमाके से 13 जिंदगियां राख

हरदा के पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 13 लोगों की जान चली गई और 200 से अधिक व्यक्ति घायल हुए है, जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं, हालांकि, प्रशासन मृतकों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं बोल रहा। घटनास्थल पर पुलिस बल लगातार उपस्थित है। जेसीबी मशीनों से मलबे को हटाने का कार्य लगातार जारी है।

लगातार तीन विस्फोट हुए

हरदा के बैरागढ़ क्षेत्र में 6 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे गांव में स्थित एक पटाखा कारखाने में एक के बाद एक लगातार तीन विस्फोट हुए थे। विस्फोट इतने भीषण थे कि आसपास के लगभग 20 किलोमीटर के गांवों में इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद कारखाने के आसपास के घरों में आग लग गई। स्थानीय लोगों को भूकंप आने जैसा अहसास हुआ। इसी बीच आग का गुबार कई किलोमीटर तक की दूरी तक से देखा गया। हादसे के बाद कुछ लोग सड़कों के किनारे पर भी घायल अवस्था में पाए गए थे, जिससे ये आशंका लगाई जा रही है कि कुछ लोग भीषण विस्फोट के चलते उछल कर दूर स्थानों पर जा गिरे थे।

कारखाने में पहले भी हो चुका विस्फोट

हादसे के बाद हरदा जिला मुख्यालय से प्रशासनिक और चिकित्सीय अमला फौरन घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया था। बताया जा रहा है कि इस कारखाने में लगभग पांच साल पहले भी विस्फोट हो चुका है, जिसमें लगभग तीन लोगों की जान चली गई थी। मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts