Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश के सीधी में इंसानियत हुई शर्मसार! शव वाहन न मिलने पर परिजनों ने कंधे पर तीन किमी तक पैदल ढोया शव

Follow on Google News
मध्यप्रदेश के सीधी में इंसानियत हुई शर्मसार! शव वाहन न मिलने पर परिजनों ने कंधे पर तीन किमी तक पैदल ढोया शव
सीधी | मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को शव वाहन नहीं मिला, जिससे मजबूर होकर उन्होंने बांस-बल्ली के सहारे शव को तीन किमी पैदल कंधे पर लेकर घर पहुंचे। दरअसल, ऊंची हवेली के निवासी छोटेलाल कोल टीबी से पीड़ित थे और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

घंटों बाद भी नहीं पहुंचा शव वाहन 

बुधवार रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने मरीज मृत घोषित किया। इसके बाद परिजनों ने शव वाहन के लिए अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया। कर्मचारी ने शव वाहन के ड्राइवर का नंबर दिया। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंचा। रात 1 बजे तक इंतजार करने के बाद मजबूर परिजन ने बांस पर चादर बांधी और शव को कंधे पर लेकर तीन किमी दूर अपने घर पैदल चल पड़े।

अस्पताल में तीन शव वाहन, फिर भी असुविधा 

जिला अस्पताल में तीन शव वाहन उपलब्ध हैं, जिनमें से एक खराब है और दो चालू हालत में हैं। प्रबंधन के अनुसार, एक वाहन दिन में और दूसरा रात में शव ले जाने के लिए लगाया जाता है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात के समय वाहन अस्पताल परिसर में खड़ा था, लेकिन चालक उपलब्ध नहीं था।

प्रशासन का बयान 

सिविल सर्जन डॉ. दीपा रानी इसरानी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि शायद चालक किसी और शव को लेकर गया होगा, इसलिए वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया। अस्पताल में दो वाहन चालू हालत में हैं, लेकिन चालक केवल एक है। एक वाहन के लिए नगर पालिका से अस्थायी व्यवस्था की गई है। ये भी पढ़ें- फिर विवादों से घिरीं स्वरा भास्कर, महाकुंभ भगदड़ और छावा को किया कम्पेयर तो लोगों ने किया ट्रोल, बोले- कन्वर्टेड मोहतरमा इसलिए परेशान हैं…
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts