जम्मू-कश्मीर में SIA की रेड : टेरर फंडिंग मामले में अनंतनाग और पुलवामा में छापेमारी

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इनवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने साउथ कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा जिलों में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी टेरर फंडिंग मामले में की जा रही है। दो महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की मदद करने के आरोप में सस्पेंडेड DSP आदिल मुश्ताक को गिरफ्तार किया था। शेख आदिल पर आतंकवादी गतिविधि में शामिल एक आरोपी मुजामिल जहूर से 5 लाख रिश्वत लेने और एक अन्य पुलिस अधिकारी को फंसाने का आरोप है।
अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा जिले में यह छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी बुधवार तड़के शुरू हुई और एसआईए के अधिकारियों ने डिजिटल उपकरणों सहित कई सबूत एकत्र किए।





















