
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में 22 वर्षीय महिला की उसके ही पति द्वारा हत्या करने के बाद शव के 18 टुकड़े करने का मामला सामने आया है। इस मामले में उसके पति को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि विवाद के बाद दिलदार नाम के युवक ने पत्नी की हत्या की और इसके बाद उसके 18 टुकड़े कर इन्हें अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं।
दो साल से रिलेशनशिप में था
झारखंड के संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि 22 वर्षीय रूबिका पहाड़ी दिलदार की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहले से एक पत्नी है। करीब दो साल से दिलदार और रूबिका रिलेशनशिप में थे। महीने भर पहले ही रूबिका और दिलदार ने लव मैरिज की थी। इसके बाद से वह दिलदार के घर में रह रही थी। इसी घर में दिलदार अपनी पहली पत्नी के साथ भी रहता है। संभवत: इसी को लेकर परिवार में कलह होने लगी थी।
पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
डीआईजी ने बताया कि दिलदार ने पत्नी रूबिका की गुमशुदगी की जानकारी थाने में दी थी। इसके बाद से उसकी तलाश हो रही थी। इस बीच पुलिस को आसपास के इलाके में ही इंसानी मांस के टुकड़े पड़े होने और इन्हें कुत्तों द्वारा खाए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने उसके शव के 18 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। सिर समेत कुछ हिस्से अभी नहीं मिले हैं। घटना के बाद पति दिलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंडल ने बताया कि महिला के पति दिलदार की इस मर्डर में संलिप्तता की जानकारी के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में किसकी संलिप्तता है, इस सवाल पर डीआईजी ने कहा कि जांच जारी है।
हिरासत में लेने के बाद मिले और टुकड़े
पुलिस ने दिलदार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इलाके के आंगनबाड़ी केंद्र से करीब 300 मीटर दूर मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे थे तो कुछ बोर में पड़े मिले। जांच में पता चला है कि रूबिका के 50 टुकड़े किए गए हैं। शुक्रवार को उसकी हत्या की गई और इलेक्ट्रिक कटर से शव काटा गया। पुलिस को यह टुकड़े शनिवार को मिले, जिसके बाद दिलदार की संलिप्तता सामने आई।
मैहर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का फिसला पैर… RPF जवान ने बचाई जान